Sale!

ईश्वर का Google Map PART II

Original price was: ₹249.00.Current price is: ₹219.00.

एक Social Catalyst और काउंसलर के रूप में, हमने  महसूस किया कि हमारी युवा पीढ़ी (Gen Z) के पास जिज्ञासा तो बहुत है, लेकिन उन्हें जवाब देने वाले अक्सर उन्हें ‘तर्क’ के बजाय ‘डर’ थमा देते हैं। उन्हें बताया जाता है कि सवाल पूछना गलत है, जबकि सच्चाई यह है कि बिना सवाल पूछे आप कभी सत्य तक पहुँच ही नहीं सकते। ‘ईश्वर का Google Map’ कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं है। यह एक ‘नेविगेशन टूल’ है।

इस पुस्तक में, हमने  प्राचीन प्रतीकों, जैसे ‘ज्योतिर्लिंग’ या ‘मंदिरों’ की संरचना को आज के विज्ञान और डेटा की भाषा में डिकोड किया है। हमने  यह समझाने का प्रयास किया है कि ये प्रतीक वास्तव में हमारे पूर्वजों द्वारा छोड़े गए ‘लोकेशन पिन’ (Location Pins) थे, जो हमें हमारी चेतना (Consciousness) के उच्चतम स्तर तक ले जाने के लिए बनाए गए थे।

Category:

Description

जैसे उस वृक्ष के साथ हमारा  रिश्ता ‘ॐ’ की ध्वनि से बना, वैसे ही आपका रिश्ता इस अस्तित्व के साथ ‘तर्क’ और ‘तजुर्बे’ से बनेगा।” आज की दुनिया में जब हमें कहीं भी जाना होता है, हम बिना सोचे-समझे अपना फोन निकालते हैं और ‘Google Map’ खोल लेते हैं। हम उस मैप पर भरोसा करते हैं क्योंकि वह हमें तार्किक दिशा दिखाता है, वह हमें भटकने से बचाता है और हमें हमारी मंजिल तक पहुँचाता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जीवन की यात्रा में हम कहाँ खड़े हैं? हम अपनी मान्यताओं, अपने धर्म और अपनी आस्था के उस रास्ते पर चल तो रहे हैं, जिसे हमारे पूर्वजों ने बनाया था, लेकिन क्या हमारे पास उसका कोई ‘मैप’ है? या हम सिर्फ अपनी आँखें बंद करके भीड़ के पीछे भाग रहे हैं? यहीं से इस पुस्तक का जन्म हुआ।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “ईश्वर का Google Map PART II”

Your email address will not be published. Required fields are marked *