Sale!

संतुलन का विज्ञान – जीवन के मध्य में छिपा है वास्तविक ज्ञान

Original price was: ₹369.00.Current price is: ₹319.00.

वृक्षों के समीप बैठकर ॐ chanting का अनुभव, सूर्य के रंगों का परिवर्तन, विषम परिस्थितियों से मिलने वाली परिपक्वता, तथा मानव व्यवहार के संतुलन — इन सभी ने इस चिंतन को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह समझ विकसित हुई कि: जीवन का उद्देश्य केवल सुख प्राप्त करना नहीं, बल्कि सुख और दुःख दोनों के मध्य स्थिर रहना सीखना है। यदि यह पुस्तक पाठक को अपने जीवन, व्यवहार और प्रकृति को थोड़ी अधिक गहराई से देखने के लिए प्रेरित करे, तो इसका उद्देश्य सफल माना जाएगा।

Description

दिन और रात का क्रम, ऋतुओं का परिवर्तन, श्वास का आना-जाना, हृदय की धड़कन, सूर्य के रंगों का परिवर्तन — सब एक अदृश्य संतुलन के नियम का पालन करते प्रतीत होते हैं। यह पुस्तक उसी संतुलन को समझने का एक विनम्र प्रयास है। समय के साथ यह अनुभव हुआ कि “संतुलन” शब्द का वास्तविक महत्व केवल अनुकूल परिस्थितियों में नहीं समझ आता।

वास्तव में संतुलन की आवश्यकता तब होती है जब जीवन विषम हो। जब परिस्थितियाँ हमें भीतर झाँकने के लिए विवश करती हैं। जब मन दाएँ और बाएँ के बीच भटकता है और चेतना किसी मध्य बिंदु की खोज करती है। विषम संख्या का रहस्य भी संभवतः यही संकेत देता है। तीन, पाँच, सात और नौ जैसी संख्याओं में एक ऐसा मध्य बिंदु उपस्थित रहता है जो दोनों ओर संतुलन बनाए रखता है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “संतुलन का विज्ञान – जीवन के मध्य में छिपा है वास्तविक ज्ञान”

Your email address will not be published. Required fields are marked *